फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में व्हाइट फंगस का संदिग्ध मरीज मिला

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में व्हाइट फंगस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। यह मरीज कोरोना से ठीक हो चुका है। मगर हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में दिखाने के लिए आया। मरीज की एंडोस्कोपी जांच की जा रही है। इसके आधार पर ही बीमारी का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अब तक ब्लैक फंगस के 27 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 14 से अधिक मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। इसी दौरान शुक्रवार को व्हाइट फंगस का एक संदिग्ध मरीज सामने आ गया। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि मरीज किडनी रोगी है। कुछ समय पहले वह कोरोना की चपेट में आ गया था। हालांकि, वह ठीक हो गया। कुछ दिन पहले उसे खाने की समस्या हुई। जांच पड़ताल के दौरान मरीज के मुंह में व्हाइट पैच दिखाई दिए हैं। व्हाइट फंगस होने की आशंका के चलते मरीज की एंडोस्कोपी कराई जा रही है। जांच के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, दो मरीजों के ठीक होने पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया।
कोरोना के 22 मरीज मिले, चार की मौत
झांसी। जिले में कोरोना के 22 नए रोगी सामने आए हैं। यह रोगी 5443 सैंपलों की जांच में मिले हैं। इसके अलावा चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 36,400 पहुंच गया है। जबकि, मरने वालों की संख्या 611 हो गई है। शुक्रवार को ठीक होने पर सात मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 15 मरीजों के होम आइसोलेशन का समय पूरा हो गया। अब एक्टिव केसों की संख्या 391 रह गई है। रिकवरी रेट 97.24 प्रतिशत तथा मृत्युदर 1.6 फीसदी हो गई है। मौजूदा समय में 48 लक्षण वाले मरीज हैं, इनमें 24 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें