फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली (झांसी)। टहरौली थाना इलाके के ग्राम गाता निवासी धीरू (36) कुछ समय पहले अपनी मोटरसाइकिल गिरवीं रख दी थी। पिछले कुछ दिनों से वो पिता रघुवीर (62) पर गिरवीं रखी मोटरसाइकिल उठाने के लिए पैसों का इंतजाम करने का दबाव बना रहा था। सोमवार की रात भी धीरू ने नशे की हालत में पिता से पैसे मांगे। पिता के मना करने पर वो गुस्से से आगबबूला हो गया और पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वे रघुवीर को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डाक्टरों ने रघुवीर को मृत घोषित कर दिया। बेटे के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम खिल्लावारी निवासी रघुुवीर (62) अपने पुत्र धीरू के साथ ग्राम गाता में रहता था। वहां पर उसे हिस्से में जमीन मिली थी। सोमवार की रात को आरोपी धीरू ने नशे की हालत में घर आया। वह पिता से गिरवीं रखी मोटरसाइकिल उठाने के लिए अपने पैसे मांगने लगा। पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे धीरू गुस्सा गया। उसने ने पास में ही रखी कुल्हाड़ी पिता के सिर पर मार दी। खून से लथपथ होकर वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गए। इससे घर में चीखपुकार मच गई। पड़ोस के लोग भी घर पर पहुंच गए। लोग वाहन से उनको लेकर सबसे पहले पीएचसी पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने मौके पर जाकर जानकारी ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें