फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौनी ग्वालियर मेल से निकला धुआं, 35 मिनट खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बरौनी ग्वालियर मेल के एक कोच के नीचे डायनोमो बेल्ट से धुआं निकलने पर हड़कंप मच गया। घटना के कारण ट्रेन एट व मोंठ स्टेशन के बीच 35 मिनट तक खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम 4.10 बजे 4186 बरौनी ग्वालियर मेल एट से मोंठ स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। इस बीच कोच नंबर एनसी 15138 के नीचे से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। एसी मेकेनिक की सूचना पर ट्रेन को शाम 4.16 मौके पर रोक दिया गया। इसके बाद एसी मेकेनिक, गार्ड व प्वाइंट्समैन ने कोच की जांच की। धुआं डायनोमो बेल्ट से निकल रहा था। तकनीकी खामी को ठीक किया। फाल्ट ठीक होने के बाद ट्रेन 4.51 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें