मऊरानीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मऊदेहात में रविवार सुबह दर्द-विदारक घटना हुई। छत पर रखा सरिया एचटी लाइन से छूते ही मकान में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने शिवानी (14) उसके भाई केसर (8) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां पूनम (35) पत्नी राजकमल, मासूम बेटा देव (5) गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झुलसे मां-बेटे को अस्पताल में भरती कराया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। प्रधान समेत लोगों ने बिजली विभाग पर कई आरोप लगाए हैं।