फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला कारागार में 10 साल की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के थाना टहरौली इलाके के ग्राम पसराई निवासी बंटे का पुत्र हरिओम (51) गैर इरादतन हत्या के एक मामले में 24 नवंबर 2018 से जेल में निरुद्ध था। उसे न्यायालय से 10 साल की सजा हुई थी। उसका पुत्र देवेंद्र भी जेल में बंद है। हरिओम का पहले 20 जून से पांच दिसंबर 2020 तक टीबी का इलाज चला था। इसके बाद इसी साल 25 जून को बुखार आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वो एक महीने तक महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहा। यहां से उसे लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। तब से वो लखनऊ में ही भर्ती था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि हरिओम टीबी, हेपेटाइटिस समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैदी के जेल में बंद पुत्र ने पेरौल के लिए अर्जी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें