फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर : शताब्दी एक्सप्रेस में वेटिंग की समस्या से यात्रियों को मिली निजात

Sun, 07 Mar 2021 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस में सीटों पर एक माह से चली आ रही वेटिंग की समस्या से यात्रियों को निजात मिल गई। अमर उजाला ने पूरे प्रकरण को प्रकाशित किया था। रेलवे अधिकारियों ने समस्या का समाधान करा दिया है। शनिवार को हबीबगंज से फाइनल चार्ट बनने के बाद झांसी से दिल्ली के बीच 377 सीटें क्लीयर मिलीं। इसका यात्रियोें को लाभ मिला।

विज्ञापन


पिछले एक महीने से झांसी से दिल्ली जाने वाली हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस के तमाम कोच लगभग खाली रहते थे। तकनीकी दिक्कत के चलते झांसी से आगरा व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन में कंफर्म आरक्षण नहीं मिल पा रहा था।

शनिवार को अमर उजाला ने प्रकरण को प्रकाशित किया था। शनिवार को अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेकर समस्या दूर करा दी है। शनिवार दोपहर हबीबगंज से चार्ट बनने के बाद यात्रियों को झांसी से दिल्ली के बीच क्लीयर सीट मिलने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें