दतिया। झांसी निवासी युवक ने नौकरी दिलाने के ना पर भदौरिया की खिड़की पर रहने वाले दस लोगों से अस्सी हजार रुपये ठग लिए। जब लोगों को नौकरी नहीं मिली तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
भदौरिया खिड़की निवासी नीरज पुत्र बनमाली प्रजापति ने पुलिस को बताया कि झांसी निवासी आकाश कुछ दिन पहले उसके संपर्क में आया। आरोपी ने उसे प्राईवेट नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। गत पांच नवंबर से पांच जनवरी के बीच आकाश
ने स्वयं उससे तथा उसके नौ अन्य साथियों से नौकरी दिलवाने के नाम पर आठ-आठ हजार रुपये ले लिए। जब उन लोगों को नौकरी नहीं मिली तो ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने नीरज की रिपोर्ट पर आरोपी आकाश के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी है।