फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ उठीं सात अर्थियां, चार बच्चों को दफनाय, आंसुओं के सैलाब में डूबा पंडोखर

विज्ञापन
Seven earths arose together, buried four children, Pandokhar immersed in a flood of tears - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव थाना इलाके में शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए हादसे में मारे गए 11 लोगों का शनिवार को दतिया जिले के पंडोखर में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सात चिताएं एक साथ जलीं, जबकि चार बच्चों के शवों को दफनाया गया। जब एक साथ अर्थियां उठीं तो पंडोखर आंसुओं के सैलाब में डूब गया। दिन भर मातम छाया रहा। परिजनों के रोनेपीटने की चीखों के बीच हर आंख नम नजर आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को चिरगांव के छिरौना गांव के पास हुए हादसे में ग्यारह लोगों की मौत हो गई थी। झांसी में शवों के देर रात तक पोस्टमार्टम किए जाते रहे। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एक साथ सभी शवों के पंडोखर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मरने वालों के परिजनों की चीखें थमने का नाम नहीं ले रही थीं। मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय विधायक रक्षा सरोनिया और उनके विधायक पति संतराम सरोनिया भी पंडोखर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए मुआवजा देने का प्रस्ताव शासन को स्थानीय प्रशासन द्वारा भेजा गया है। वहीं, इस घटना से भांडेर नगर में शोक की लहर रही। व्यापारियों ने अरुण नीखरा तथा अब्दुल कादिर के नेतृत्व में शनिवार की शाम दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ प्रार्थना सभा की। आमजनों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें