फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य यात्रा में गूंजे रानी लक्ष्मीबाई के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को अमर उजाला की ओर से ‘शौर्य यात्रा’ निकाली गई, जिसमें अपनी रानी के सम्मान में महानगर के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इतिहास की महत्वपूर्ण धरोहर रानी महल से निकाली गई यात्रा में झांसी की वीरांगनाएं रानी और उनकी नारी सेना का स्वरूप धारण कर चल रहीं थीं। बैंडों से देशभक्ति के तराने गूंज रहे थे, जबकि यात्रा में कदमताल करते चल रहे लोगों के जुबां पर अपनी रानी का जयघोष था। बुंदेली लोक कलाकारों की टोलियां मौनिया नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहीं थीं और साथ में चल रहे अखाड़े रानी के पराक्रम को दर्शाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में शामिल स्काउट- गाइड और एनसीसी के कैडेटों के हाथ में 500 मीटर का तिरंगा झंडा था। सजी-धजीं बग्घियों पर राजा-महाराजाओं के स्वरूप विराजमान थे, जबकि घोड़ों पर रानी की सेना के रणबांकुरे अपने महारानी की शान में चल रहे थे। सभी उत्साहित थे। यात्रा के स्वागत में महानगर के लोगों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई और रानी के स्वरूपों का माल्यार्पण कर स्वागत करने की लोगों में होड़ सी लगी रही। इसके अलावा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर खासी भीड़ जमा रही। रानी महल से शुरू हुई यात्रा सिंधी तिराहा, कोतवाली, खंडेराव गेट होती हुई रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंची। यहां रानी की प्रतिमा के समक्ष दीपांजलि हुई। यात्रा की शुरुआत सदर विधायक रवि शर्मा ने की। जबकि, समापन परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार ने रानी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें