फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजदीप ने मारा शतक, जेडीसीए बी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर 16 आनंद मोहन मिश्रा प्रतियोगिता में जेडीसीए बी ने जेडीसीए सी को हराया। विजेता टीम के बल्लेबाज राजदीप यादव ने शानदार नाबाद शतक मारा।
विज्ञापन

जेडीसीए सी ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 50 ओवरों में 181 रन बनाए। प्रियांक पुरोहित ने 30, आदित्य श्रीवास ने 28 रन जोड़े। जेडीसीए बी की ओर से गेंदबाजी में अंकित श्रीवास व अणर्व तिवारी ने दो-दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए बी के मध्यक्रम बल्लेबाज राजदीप ने नाबाद पारी खेलते हुए 124 रन बनाए।
प्रवीण तिवारी ने 24, विक्रम कुशवाहा ने 32 और राहुल रायकवार ने नाबाद 20 रनों का सहयोग दिया। जेडीसीए सी की ओर से गेंदबाजी में सरफराज, चेतन जैन, अमितेश शुक्ला, जय दीक्षित व करनवीर ने एक-एक विकेट लिया। अंपायरों में अवनीश सचान व यादवेंद्र सिंह रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिलेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव, सचिव अरविंद कपूर, निदेशक अजय मिश्रा, धीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें