फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवक ने किया महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद न्यायालय में तैनात एक लिपिक के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप में नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिवाजी नगर निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब दस वर्ष पहले उसकी मुलाकात सीपरी बाजार निवासी आकाश परिहार के साथ हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आकाश उसके साथ घर आने जाने लगा। कुछ समय पहले आकाश उसके घर आया हुआ था। उस दिन घर में कोई नहीं था। इस मौके का फायदा उठाते हुए आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आकाश ने उसके साथ शादी करने का वायदा किया था लेकिन, जब वह दबाव बनाने लगी तब आकाश कन्नी काटने लगा। पड़ताल करने पर मालूम चलाकि आकाश इसके पहले भी दो लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। इसके बारे में पूछने पर आकाश जान से मार डालने की धमकी देने लगा। शुक्रवार को पीड़िता ने नवाबाद थाने पहुंचकर आरोपी आकाश समेत उसकी मां माला एवं बहन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नवाबाद संजय शुक्ला के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें