फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल आवासों में होने वाले लीकेज की समस्या जीएम के सामने उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ ने जीएम के साथ जोनल मुख्यालय पर बैठक की। इस दौरान महाप्रबंधक ने यूनियन के पदाधिकारियों से झांसी रेल मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने डीए के रिस्टोरेशन के बाद डीए एरियर के भुगतान की मांग की। संगठन के महामंत्री आर पी सिंह ने रेल आवासों में बारिश के कारण होने वाले लीकेज की समस्या के समाधान का मुद्दा उठाया तथा रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों को यूनिफार्म देने और चादरों को नियमित रूप से बदलने, रनिंग रूम में भोजन की उचित व्यवस्था ओर टीटीई के लिए रेस्ट रूमों की मांग की। रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में विस्तार करने की मांग की। महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के बेहतर उपचार के लिए 48 निजी अस्पतालों से अनुबंध किया गया है। 57,627 कर्मचारियों को कोविड का पहला टीका एवं 21,763 कर्मचारियों को कोविड के दोनों टीके लगाए गए हैं। कोविड महामारी के दौरान मृत 156 रेलकर्मियों के सभी मामलों को निपटाते हुए आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। वार्ता के दौरान इस दौरान सभी मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें