फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रक्षा पार्टी का आंदोलन: फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ हो रहा धोखा

विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर अंदोलन करते किसान रक्षा पार्टी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
झांसी। गांधी पार्क में चल रहे किसान रक्षा पार्टी के आंदोलन के दूसरे दिन किसानों ने फसल बीमा के नाम पर हो रहे खेल को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसानों ने भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर बिदुआ ने कहा कि फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। किसान केसीसी पर ऋ ण ले लेते हैं, लेकिन आपदा के बाद किसानों को बीमा का भुगतान नहीं किया जाता। जिले में रबी की फसल में किसानों ने बड़ी संख्या में प्रीमियम जमा किया, लेकिन फसल नुकसान के बाद किसानों को महज 5.46 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। खरीफ की फसल नुकसान के बीमा भुगतान में भी किसानों को ठगा गया।
2019 में खरीफ के बीमा का क्लेम अब तक किसानों को नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि बीमा भुगतान की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। इस मौके पर किसानों ने बीमा कंपनियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस मौके पर भान सिंह, रामजी सिंह जादौन, अमित कुलश्रेष्ठ, सुनील पुरोहित, प्रशांत चौधरी, रजिया, सुनीता, विधा, फूलवती, रवि यादव, पप्पू पाल, अमर सिंह, मान सिंह, लखन लाल नरवरिया, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें