फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के आने से पहले जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस 19 नवंबर को झांसी का दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पीएम के आने से पहले जिले की 18 साल से अधिक आयु की पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए लगातार महाअभियान चलेंगे।
विज्ञापन

झांसी में कोविड टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी से हुई थी। जिले में 15.89 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इनमें से अब तक 11 लाख से अधिक का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 9.23 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें अभी पहली ही डोज लगी है। जबकि, 2.14 लाख को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। लेकिन, अब प्रशासन ने तय किया है कि प्रधानमंत्री के झांसी आगमन से पहले शत प्रतिशत टीकाकरण कर दिया जाएगा। इसके लिए महाअभियान चलेंगे। इसी कड़ी में सोमवार को एक ही दिन में 64,000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विदित हो कि टीकाकरण के मामले में झांसी प्रदेश में पांचवें पायदान पर है।
विज्ञापन

कोविड -19 एक नजर में
----------------------
- जिले में कोरोना का पहला मरीज 27 अप्रैल 2020 को सामने आया था।
- अब तक 36,550 में पाया जा चुका है इस महामारी का संक्रमण।
- कोरोना की चपेट में आकर 663 की जा चुकी है जान।
- वर्तमान में तीन हैं सक्रिय संक्रमित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें