फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेः सचखंड एक्सप्रेस में जोगल प्लेट फंसने से

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सचखंड एक्सप्रेस के इंजन से तीसरी बोगी के इलेक्ट्रिक बाक्स में जोगल प्लेट फंसने से अन्य कोचों की बिजली बंद हो गई। चलती ट्रेन में पंखे और अन्य उपकरण न चलने पर यात्रियों ने हंगामा किया। मुरैना स्टेशन पर कर्मचारियों ने जोगल प्लेट निकालकर स्थिति को सामान्य बनाया। ट्रेन के झांसी आने पर मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन

अमृतसर से नांदेड जाने वाली 02716 सचखंड एक्सप्रेस शुक्रवार को दिल्ली से फरीदाबाद की तरफ आ रही थी। इसी बीच रास्ते में दो पटरियों के बीच वेल्डिंग को मजबूती देने वाली जोगल प्लेट टूटकर इंजन से तीसरी बोगी के नीचे आकर फंस गई। जोगल प्लेट इलेक्ट्रिक बाक्स में जाकर फंस गई, जिससे बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पीछे के कोचों में करंट जाना बंद हो गया। दिन का वक्त होने के कारण मथुरा के बाद तक तो यात्री शांत बैठे रहे, लेकिन इसके बाद भी बिजली के उपकरण चालू नहीं हुए तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। यात्री पंखे न चलने से परेशान हो रहे थे। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे थे। कर्मचारियों ने आगरा व धौलपुर स्टेशन पर फाल्ट तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मुरैना स्टेशन पर जांच के दौरान कर्मचारियों (गैंगमैन) की इलेक्ट्रिक बाक्स में फंसी जोगल प्लेट नजर पड़ गई। कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद जोगल प्लेट को बाहर निकाला। इसके बाद अन्य कोचों के करंट को सामान्य बनाया गया।
पंजाब मेल के कोच की स्प्रिंग टूटी
झांसी। मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली पंजाब मेल शनिवार की दोपहर 2.17 बजे झांसी आई। ट्रेन जब प्लेटफार्म में प्रवेश कर रही थी, तभी सीएंडडब्ल्यू कर्मचारियों ने वातानुकूलित बी 6 कोच के नीचे प्राइमरी स्प्रिंग को टूटा देखा। स्प्रिंग को तुरंत सुधारना संभव नहीं था इस कारण ट्रेन को अंतिम स्टेशन तक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ले जाने के निर्देश के साथ आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें