फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या के खुलासे में प्रेमनगर थाना पुलिस फेल, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें जुटी हुईं हैं। कई जगह दबिश दी, लोगों से पूछताछ की गई मगर अभी तक हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

ग्राम सैंयर निवासी हरिमोहन यादव की पुत्री प्रियंका यादव (19) रक्षा बंधन मनाने के लिए करीब एक माह पहले मायके आई थी। दो-तीन दिन पहले वह अचानक लापता हो गई और बुधवार की शाम उसकी लाश सैंयर पहाड़ी पर मिली थी। लाश फूल गई थी और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। पिता ने सैंयर गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा एवं प्रीतम यादव पर शक जताते हुए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके अलावा युवती के कई करीबियों से भी पूछताछ की गई है। लेकिन, पुलिस किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। एसएसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमों को लगाया गया है। हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें