फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने दो महीने में खोले बीस हजार से अधिक सुकन्या खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अधिक से अधिक कन्याओं को सुकन्या योजना का लाभ दिलाने के लिए सरकार द्वारा डाक विभाग को सुकन्या खातों लक्ष्य तय किया गया था। जिसके तहत विभाग ने 20 हजार से अधिक खाते खोलने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

मंडल में तीन प्रधान डाकघर, 75 उप डाकघर व 535 शाखा डाकघर संचालित किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा वर्ष 2015 में सुकन्या योजना की शुरुआत की गई थी, लेकिन योजना के प्रचार-प्रसार का अभाव होने के कारण वर्ष 2021 के अगस्त माह तक सिर्फ 70 हजार खाते ही खोले जा सके थे। सरकार द्वारा कन्याओं को अधिक से अधिक योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी डाक घरों को सुकन्या खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य निर्धारित होते ही डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा विभाग के बाबू से लेकर डाकिया तक को खाते खोलने की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। जिसके तहत दो माह के भीतर ही 20 हजार से अधिक सुकन्या योजना के खातों को खोला गया है।
प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुकन्या खातों का लक्ष्य तय होते ही विभाग के सभी कर्मचारियों को खाते खोलने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके तहत मंडल के डाकघरों में बीस हजार से अधिक खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें