फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के विवादों में न पड़े पुलिस, कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सीपरी बाजार थाने पहुंचे डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस संपत्तियों के विवादों में न पड़े और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने का काम करे। इस दौरान मंडलायुक्त ने लेखपालों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय पहले नवाबाद थाने और उसके बाद सीपरी थाने पहुंचे। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति जांची। क्षेत्र के लेखपाल और नगर निगम के कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। भविष्य में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने लेखपालों को निर्देश दिए कि गांवों में सर्वे कराकर अवैध कब्जों की मुनादी कराएं। एक सप्ताह में कब्जा न हटाने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सीपरी थाने में डीआईजी ने जोगेंद्र कुमार ने विभिन्न रजिस्टरों की जांच की, जिनमें भारी कमियां सामने आईं। डीआईजी ने सख्ती से सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें