फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किले की झंडे वाली बुर्ज से रानी की झांसी देखेंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर झांसी आ रहे प्रधानमंत्री किले की मुख्य बुर्ज (झंडे वाली बुर्ज) से रानी का झांसी देखेंगे। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें 100 मीटर का रास्ता पैदल ही तय करना होगा। प्रशासनिक अमला इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो झांसी के किले में जाएंगे। हालांकि, इससे पहले इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, आईके गुजराल व देवगौड़ा भी झांसी आ चुके हैं, लेकिन किले में अब तक कोई नहीं गया। 19 नवंबर की शाम झांसी आकर पीएम मोदी सबसे पहले किले में जाएंगे। कार से ही किले में प्रवेश करेंगे। ऊपर पंचमहल तक वे कार से ही जाएंगे। यहां से झंडे वाली बुर्ज तक उन्हें पैदल जाना होगा। बुर्ज पर छह डिजिटल लाइटें लगाई गईं हैं। पीएम यहां से खड़े होकर झांसी महानगर का नजारा देखेंगे। इसके लिए बुर्ज तक जाने वाले रास्ते पर नई सड़क डाल दी गई है। ये सड़क चूने के मसाले से बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें