फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: निर्माण ढहाने आई जेडीए की टीम का किया घेरा, महिलाओं ने उठाए पत्थर; हाइवे पर किया चक्का जाम

Fri, 12 Jan 2024 07:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जमीन पर बने निर्माण को ढहाने पहुंची झांसी विकास प्राधिकरण की टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया। 
विज्ञापन
हाइवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनजीटी के निर्देश पर नगर पार्क की जमीन पर बने निर्माण को ढहाने पहुंची झांसी विकास प्राधिकरण की टीम को लोगों ने घेर लिया। महिलाओं ने हाथ में पत्थर उठा लिए। 
विज्ञापन


पुलिस बल पहुंचने के बाद लोगों ने जेडीए की कार्रवाई का विरोध किया। इतना ही नहीं फिर झांसी-ग्वालियर हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक लोग हाइवे पर बैठे रहे। 

इस कारण आवागमन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इस कार्रवाई के दौरान जेडीए की टीम एक निर्माण ढहाने के बाद लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें