फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से बंद लॉकरों को देखने बैंक पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कानपुर में सेंट्रल बैंक के कई लॉकरों को तोड़कर गहने चोरी कर लिए गए हैं। इस घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा है। लॉकर धारकों ने बैंकों में जाकर अपने लॉकरों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी बैंकों की 227 शाखाएं संचालित हैं। अधिकांश शाखाओं में लॉकरों की सुविधा है। इन लॉकरों में शहर के लोग अपने आभूषण सहित कई महत्वपूर्ण कागजातों को रखते हैं। लेकिन कानपुर स्थित सेंट्रल बैंक के कई लॉकर को तोड़कर गहनों को चोरी कर लिया गया है। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। लेकिन शहर के लोगों में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में लोगों ने बैंकों में जाकर अपने लॉकरों में रखे कीमती आभूषणों को देखकर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि शहर के सभी बैंकों के लॉकरों की जांच कराई गई हैै। सभी लॉकर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें