फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सीएचसी में आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने कंपनी के अफसरों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sun, 29 Aug 2021 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक कर्मचारी ने केंद्र पर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता ने कंपनी के अधिकारियों द्वारा लगातार मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी जालौन के मदारीपुर निवासी दिनेश कुमार यादव ने बीती रात केंद्र पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस स्टाफ रूम के अंदर फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन


मृतक के पिता माधौसिंह यादव ने थाना बड़ागांव में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि मृतक दिनेश कुमार एक कंपनी के जरिये आउटसोर्सिंग पर तैनात था। कंपनी के अधिकारियों द्वारा लगातार मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें