फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री नॉट थ्री का खत्म हुआ दौर, होमगार्ड जवानों के हाथ जल्द दिखेगी इंसास

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। करीब तीन दशक से होमगार्ड जवानों का साथ निभाती आई थ्री नॉट थ्री राइफल का दौर खत्म होने जा रहा है। अब होमगार्ड जवानों के हाथ में भी आधुनिक इंसास राइफलें नजर आएंगी। झांसी से होमगार्ड जवानों के लिए मौजूद 200 थ्री नॉट थ्री राइफलों का मिलान करके इसकी रिपोर्ट लखनऊ भेज दी गई। इन असलहों के मिलान के बाद इंसास राइफलें एलॉट की जाएंगी।
विज्ञापन

वर्ष 1992-93 में होमगार्ड जवानों को थ्री नॉट थ्री राइफलें सबसे पहले एलॉट हुईं। इसके बाद से होमगार्ड जवानों के साथ यह लगातार बनी हुईं हैं सरकार ने दो वर्ष पहले थ्री नॉट थ्री राइफलों को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। होमगार्ड की राइफलें भी इसमें शामिल थीं। इनकी जगह उनको इंसास राइफल दिया जाना है। अब जाकर इसकी कागजी प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंची है। दो दिन पहले झांसी में होमगार्ड की 200 थ्री नॉट थ्री राइफलों की मिलान प्रक्रिया का काम पूरा हुआ। इन राइफलों के मिलान के बाद यह रिपोर्ट होमगार्ड मुख्यालय को भेज दी गई। ललितपुर में मौजूदा राइफलों का अंतिम मिलान करके इसकी भी रिपोर्ट भेज दी गई। अफसरों का कहना है मिलान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही यहां नए असलहे भेजे जाने की उम्मीद है। कमाडेंट देवानंद का कहना है इंसास राइफलें कब भेजी जाएंगी, इस बारे में शासन को फैसला लेना है।
पुलिस बल से पिछले साल हो चुकी विदा
करीब आठ दशक तक पुलिस बल का साथ देने के बाद थ्री नॉट थ्री राइफलों की पिछले साल 26 जनवरी को विदाई हो चुकी। पुलिस के पास यह राइफल 1945 से थी। अब थ्री नॉट थ्री के बजाए पुलिस को एसएलआर के अलावा इसंास राइफल दी जा चुकी हालांकि पुलिस जवान खुद को थ्री नॉट थ्री राइफल के साथ ही सहज पाते हैं। इंसास राइफल के साथ जाम होने की शिकायत आ रही जबकि थ्री नॉट थ्री के साथ यह दिक्कत नहीं आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें