फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में मिली डॉक्टरों को सौगात, मेडिकल कॉलेज में 19 का प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नए साल में सरकार ने डॉक्टरों को सौगात दी है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के 19 डॉक्टरों का प्रमोशन हो गया है। 10 चिकित्सकों को प्रोफेसर बनाया गया है। जबकि, नौ को एसोसिएट प्रोफेसर बनाया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉक्टरों के प्रमोशन की सूची कॉलेज प्रशासन की ओर से चार महीने पहले ही शासन को भेजी गई है। अब शासन ने डॉ. ओमशंकर चौरसिया, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. रेनू सहाय, डॉ. पल्लवी अग्रवाल, डॉ. वासुदेव सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. नीरज बनौरिया, डॉ. रामबाबू, डॉ. सूर्य प्रकाश का एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर प्रमोशन कर दिया है। जबकि, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार शर्मा, डॉ. मांडवी अग्रवाल, डॉ. छवि सेठी, डॉ. जकी सिद्दीकी, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. पंकज सोनकिया, डॉ. प्रभाकर सिंह बैस, डॉ. छाया रानी सेवरा, डॉ. सौरभ पुरोहित अब एसोसिएट प्रोफेसर हो गए हैं। डॉक्टरों के प्रमोशन के बाद अब मेडिकल कॉलेज में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के मानकों के हिसाब से काफी हद तक सीनियर फैकल्टी पूरी हो गई है। ऐसे में कई विभागों में सीटों पर लटकी तलवार पर काले बादल छट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें