फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर की जगह अब टनल बनाएगा एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंद्रह साल से अधूरे पड़े फ्लाईओवर की जगह अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टनल बनाने जा रहा है। मुख्यालय स्तर पर इसे लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस पर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

ईस्ट - वेस्ट कॉरिडोर फोरलेन सड़क परियोजना के तहत एनएच 25 पर कानपुर रोड को शिवपुरी रोड से जोड़ने के लिए ग्वालियर रोड पर हवाई पट्टी के पास फ्लाईओवर बनाया जाना था। फोरलेन निर्माण के साथ एनएचएआई ने इसका आधे से ज्यादा काम पूरा भी कर लिया गया था। लेकिन, सुरक्षा कारणों से सेना ने इस पर आपत्ति लगा दी थी, जिसके चलते 13 अक्तूबर 2006 को काम बंद कर दिया गया था। तब से इसका निर्माण अधूरा ही पड़ा हुआ है। इन पंद्रह सालों में तमाम कागजी घोड़े दौड़ने के बाद भी नतीजा सिफर ही रहा। हालांकि, बीच में एनएचएआई ने फ्लाईओवर की जगह यहां चौराहा बनाने का प्रस्ताव बनाया था। लेकिन, दुर्घटनाओं के अंदेशे के चलते ये पास नहीं हो पाया था।
अब एनएचएआई की ओर से सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए फ्लाईओवर की जगह टनल तैयार करने की योजना बनाई है। ये टनल कानपुर और शिवपुरी मार्ग को जोड़ेगी। जबकि, ग्वालियर की ओर से जाने वाली गाड़ियां इसके ऊपर से गुजरेंगी। प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार मुख्यालय स्तर पर टनल निर्माण पर चर्चा शुरू हो गई है। जल्द ही हरी झंडी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें