फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने लिया शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पदभार ग्रहण करने के अगले दिन ही नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने शहर के की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गंदगी और अतिक्रमण मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीपरी ओवर ब्रिज के नीचे नालियों में गंदगी पाई गई। इस पर नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। सीपरी बाजार स्थित जोन-2 कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। आर्यकन्या कॉलेज के आस-पास गंदगी के साथ ही कारगिल पार्क नाला, लहर गिर्द नाला, आवास विकास नाले के साथ ही लहरगांव के नाले की सफाई कराने के आदेश दिए। वार्ड 23 स्थित शौचालय में पानी की व्यवस्था कराने व लहर की देवी मंदिर के सामने स्थित पहाड़ी पर कब्जा जमाए लोगों को अन्य जगह पर स्थानांतरित करने के साथ ही पहाड़ी को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश जारी किए।
पार्षदों की समस्याओं और शिकायतों के निदान के लिए नगर आयुक्त द्वारा महानगर के सभी साठ पार्षदों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप के माध्यम से स्थानीय पार्षद अपनी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे। ग्रुप का एडमिन नगर आयुक्त हैं। शिकायतों को व्हाट्सएप के माध्यम से संज्ञान लेकर निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के वाहनों में लगेगा जीपीसए सिस्टम
बुधवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम के वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पाया की कचरा उठान की जिम्मेंदारी निजी कंपनी को दी गई है। जिसके चलते नगर निगम के साठ से सत्तर वाहन खड़े हुए हैं। कई वाहन तो कंडम की स्थिति पर हैं। इस पर उन्होंने वाहनों का रोस्टर तय करते हुए कहा कि वाहनों को नियमित रूप से कचरा उठान के लिए इस्तेमाल किया जाए। वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाकर उनकी नियमित निगरानी के आदेश दिए। नगर निगम के वाहनों में जलाए जाने वाले तेल किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें