फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुजारी पर मामला दर्ज होने के बाद मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समथर। समथर थाना क्षेत्र के एक गांव के मंदिर के पुजारी के खिलाफ दो दिन पहले एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को आरोपी पुजारी की मां का निधन हो गया। पुजारी के परिजनों ने मृतका का शव रखकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुजारी पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे परेशान होकर उसकी मां की मौत हुई है।पुजारी के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर मानसिक उत्पीड़न, धमकी देने और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि विपक्षी लोगों ने पुजारी के साथ मारपीट की, जिससे पुजारी की बुजुर्ग मां दहशत में आ गई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुजारी की बहू ने समथर थाने में शिकायती पत्र देकर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आक्रोशित परिजनों ने ग्राम पचोवई के पास पुजारी की मां के शव को एंबुलेंस में रखकर उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। विपक्षियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग लेकर परिजन काफी देर तक वहां जमा रहे। सूचना पर समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें