मोंठ। कस्बा के कटरा बाजार स्थित एक मकान में संचालित सिलाई की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह दुकान संचालिका वंदना नामदेव के दुकान पर पहुंचने पर हुई। पीड़िता ने बताया कि उक्त किराए के मकान में सिलाई मशीन रखकर सिलाई का काम कर रही है। रविवार शाम दुकान बंद कर घर चली गई थी। सोमवार सुबह पहुंचने पर गेट की कुंडी टूटी मिली और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर बच्चों की गुल्लक और नकदी रखने वाली गोलक तोड़कर करीब 12 हजार रुपये ले गए। सूचना पर मोंठ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जांच जारी है। संवाद