फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आपसी रंजिश में बदमाशों ने थाना रक्सा के डगरवाहा गांव के पास एक युवक को गोली मार दी। गोली कमर के ऊपर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, घायल युवक की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दतिया के जिगना थाना के नुनवाहा गांव निवासी आलोक यादव (23) पुत्र बृगभान की गांव में कुछ लोगों से रंजिश है। सोमवार सुबह वह दूध बांटने के लिए झांसी आ रहा था। करीब सात बजे जैसे ही वह झांसी-शिवपुरी हाईवे पर डगरवाहा गांव पहुंचा पीछे से चार बाइक में सवार आठ-नौ बदमाशों ने उसे घेर लिया। घायल आलोक का कहना है कि बदमाशों को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया गया। बदमाशों ने दो गोलियां चलाईं। दोनों उसे कमर के ऊपर लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। आलोक घायलावस्था में वहां करीब एक घंटे तक पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब उसे देखा तब घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में रक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर के आधार पर मंगल यादव, पहलवान यादव एवं चंदन यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मंगल एवं पहलवान पहले से एक मामले में फरार चल रहे हैं। सभी बदमाशों की तलाश की जा रही है।
दोनों परिवारों के बीच आठ साल से चल रही अदावत
नुनवाहा गांव निवासी दोनों यादव परिवारों के बीच चार बीघे जमीन को लेकर पिछले आठ साल से खूनी रंजिश चल रही है। इस रंजिश में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी। आलोक के चचेरे भाई रामेश्वर के मुताबिक वर्ष 2013 में जमीन के विवाद में बलवीर यादव की मौत हो गई थी। उसके बाद दूसरे पक्ष से वकील यादव की हत्या हो गई। दूसरे पक्ष ने बदला लेने के लिए रामेश्वर के पक्ष के कल्ला अहिरवार की हत्या कर दी। इसी मामले में रामेश्वर गवाह भी है। रामेश्वर पक्ष ने पहलवान यादव, मंगल, सोनू समेत कई के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे से परेशान होकर 28 अक्तूबर को दूसरे पक्ष के वीर सिंह ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में रामेश्वर के खिलाफ 306 में मुकदमा दर्ज हुआ जबकि आलोक यादव के खिलाफ भी धारा 357 के तहत मामला दर्ज हुआ। दोनों पक्षों के बीच चल रही आलोक का कहना है रामेश्वर को गवाही वापस लेने के लिए ही उसके ऊपर गोली चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें