विद्यावती कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिताओं में खो-खो खेलते छात्र।
झांसी। विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। शॉटपुट में पुरुष वर्ग में मनीष मिश्रा प्रथम, आलोक सिंह द्वितीय, जबकि महिला वर्ग में पूजा प्रजापति प्रथम, सोनम परवीन द्वितीय रहे।
सैकेरेस में पुरुष वर्ग में महिपाल गौतम ने पहला, रहीस कुशवाहा ने दूसरा, महिला वर्ग में रंजना अहिरवार ने पहला, वर्षा भार्गव ने दूसरा स्थान पाया। कैरम में पुरुष वर्ग में विजय अहिरवार प्रथम, हर्ष सोनी द्वितीय, महिला वर्ग में सपना कुमार प्रथम, रजनी वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। चेस में पुरुष वर्ग में निर्मल अहिरवार ने पहला, सूर्य प्रताप सिंह ने दूसरा, महिला वर्ग में शिखा राजपूत ने पहला, अंजलि अग्रहरी ने दूसरा स्थान पाया। इस दौरान सचिव मानस मिश्रा, निदेशक प्रो. दिप्तेंदु गोस्वामी, कुलसचिव अखिलेश कुमार मिश्रा, भूपेंद्र सेंगर मौजूद रहे।