थाना मऊरानीपुर के बरौरी निवासी छक्की लाल (35) पुत्र सुखलाल साहू पत्नी उत्तरा के साथ बुआ की तेरहवीं में शामिल होने थाना मोंठ के अमरोख गांव गया था। देर रात बाइक में पत्नी के साथ गांव लौट रहा था। जैसे ही एरच के पास पहुंचा, पीछे से आए एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
बुआ की तेरहवीं में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत नाजुक है। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना मऊरानीपुर के बरौरी निवासी छक्की लाल (35) पुत्र सुखलाल साहू पत्नी उत्तरा के साथ बुआ की तेरहवीं में शामिल होने थाना मोंठ के अमरोख गांव गया था। देर रात बाइक में पत्नी के साथ गांव लौट रहा था। जैसे ही एरच के पास पहुंचा, पीछे से आए एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां छक्की लाल की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।