फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का बड़ा हमला, 26 लोगों को लिया चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डेंगू का झांसी में अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। एक ही दिन में डेंगू के 26 नए मरीज सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 14 मरीज गुरसराय के आमली गांव में मिले हैं। ललितपुर और मध्य प्रदेश के निवाड़ी के भी एक-एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

डेंगू का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सीजन में अब तक के रिकॉर्ड 26 डेंगू मरीज शनिवार को सामने आए हैं। ये मरीज 93 सैंपलों की जांच में मिले हैं। गुरसराय के आमली गांव के 14 मरीजों में डेंगू पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। इसके अलावा उल्दन के पलरा, धूड़ा लाहौरी, हंसारी, खातीबाबा, नदीपुरा, बड़ागांव, वीरांगना नगर, शिवाजी नगर, नई बस्ती क्षेत्र में भी डेंगू के मरीज पाए गए हैं। अब झांसी में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। कई गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जिनकी प्लेटलेट्स कम हैं, उन्हें चढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें