फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में हुआ 41,801 वादों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें 41,801 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार किया गया। इस दौरान 5.96 लाख रुपये अर्थदंड भी वसूला गया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्योत्सना शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक रिकवरी के एक और दो अन्य वादों का निस्तारण किया। लोक अदालत में 145 वैवाहिक प्रकरण, 42 सिविल वाद, 8634 शमनीय आपराधिक वाद, राजस्व /दांडिक न्यायालयों द्वारा 444 वाद, 1050 आपराधिक वाद, 69 श्रम विवाद, 17,650 जनहित गारंटी अधिनियम वाद समेत अन्य मुकदमों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी /विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र सुयश प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायिक अधिकारी अचल सचदेव, पवन प्रताप सिंह, संजय कुमार मलिक, जयतेंद्र कुमार, ममता गुप्ता समेत जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय नारायण राजपूत, महामंत्री छोेटेलाल वर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बाद में सभी के प्रति आभार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शीतल प्रियदर्शी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें