फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाण को हराकर मध्य प्रदेश ने पहली बार जीती राष्ट्रीय सीनियर महिि हॉकी चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शनिवार को हरियाणा और मध्य प्रदेश की टीमों के बीच हुआ। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने हरियाणा को 1-0 से हराकर पहली बार राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि पंजाब ने महाराष्ट्र की टीम को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले तीसरे स्थान के लिए महाराष्ट्र और पंजाब की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें पंजाब की टीम ने 2-1 मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले के लिए दोपहर एक बजे हरियाणा और मध्य प्रदेश की टीमें जोश के साथ मैदान पर उतरीं। लेकिन मैच शुरू होने के 9 वें मिनट में ही मध्य प्रदेश की टीम ने गोल कर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। मैच के दौरान हरियाणा की टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन हर बार विफल रहे। मैच के अंत तक हरियाणा टीम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके। मध्य प्रदेश की टीम ने 1-0 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
दर्शकों से खचाखच भरा रहा स्टेडियम
फाइनल मुकाबले के दौरान मेजर ध्यानचंद स्टेडियम दर्शकाें से खचाखच भरा रहा। मैच के दौरान दर्शकों द्वारा हर पल तालियां बजाकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की गई।
विज्ञापन

बुंदेली नृत्य ने दर्शकाें का मनमोहा
फाइनल मुकाबले के बाद मैदान पर सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बुंदेली की संस्कृति पर नृत्य पेश किया गया। जिससे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। दर्शकाें द्वारा तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया।
मैच के दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरि मीना, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीडीओ शैलेष कुमार, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, एडीएम (न्यायिक) संजय कुमार पांडेय, एडीएम (राजस्व) राम अक्षवर चौहान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, पूर्व ओलंपियन सुबोध खांडेकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें