झांसी। सोमवार को उत्तर प्रदेश संस्कृत विभाग द्वारा राजकीय संग्रहालय में लोरी गायन कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लोरी गायन को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में लोरी गायन के विशेषज्ञ डॉ. पन्नालाल असर, कल्पना सिंह, रंजना तिवारी, कविता चौरसिया, वंदना रावत एवं संजय श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और गुरुकुल संगीत अकादमी के साथ ही अन्य छात्राओं को लोरी गायन का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में हरगोविंद कुशवाहा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि धन्नूलाल गौतम ने लोरी गीत गायन की कार्यशाला को समय-समय पर आयोजित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राम शंकर भारती तथा आभार डॉ. एसके दुबे ने व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. मनमोहन मनु, सुदर्शन शिवहरे, समीर भालेराव, डॉ. नीति शास्त्री, शिवतनय श्रीवास्तव, आरिफ शहडौली, कामिनी बघेल, अनंत कुमार सिंह, गया प्रसाद, हरिमोहन तिवारी, सुखराम चतुर्वेदी, राजेश तिवारी, अशोक गोस्वामी, कृष्ण मुरारी, प्रदीप पांडेय, श्यामशरण नायक, दिवश्री मौजूद रहे।