झांसी। नए साल का जश्न झांसी वालों पर खूब सर चढ़कर बोला। महानगर के होटलों, फॉर्म हाउस में हुईं पार्टियों में जमकर जाम छलके। 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को हुई पार्टियों में झांसी वाले 2.71 करोड़ की शराब पी गए। इसके अलावा कच्ची शराब भी चोरी-छिपे खूब बिकी। नए साल के जश्न के लिए लोगों ने पहले ही शराब का स्टॉक कर लिया था।
-
इतनी हुई बिक्री
ब्रांड रुपये
देसी शराब 1.62 करोड़
अंग्रेजी शराब 90 लाख
बीयर 19 लाख
नोट- आबकारी विभाग द्वारा की गई स्टॉक निकासी
वर्जन फोटो
-
जिले में 31 दिसंबर और एक जनवरी 2024 के बीच तकरीबन 2.71 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। त्योहार और नए साल में यह आंकड़ा बढ़ता है। - प्रमोद कुमार गोयल, जिला आबकारी अधिकारी