फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में 15 हजार से अधिक आधार कार्ड मोबाइल नंबर से किए लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) द्वारा अभियान शुरू किया गया था। जिसके तहत कर्मचारियों द्वारा तीन माह के भीतर ही तकरीबन 15 हजार से अधिक लोगों के मोबाइल नंबरों को आधार से लिंक किया गया है।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है। लाभार्थी को सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड को संलग्न करना आवश्यक किया गया है। लेकिन आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण सैकड़ों लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। जिसको लेकर द्वारा अभियान शुरू किया गया था। जिसके तहत तीन महीने के भीतर ही 15 हजार से अधिक लोगों के आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक किया गया है। इसके लिए विभाग द्वारा डाकियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डाकियों द्वारा शहरी और ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों के आधार को लिंक किया गया।
सीनियर पोस्ट मास्टर जीए खान ने बताया कि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के तहत तीन महीने में 15 हजार से अधिक लोगों का आधार मोबाइल नंबर से लिंक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें