झांसी। बृहस्पतिवार को राजकीय संग्रहालय में चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनकाल को दर्शाया गया। सदर विधायक रवि शर्मा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विधायक रवि शर्मा ने कहा हमारे देश के लिए बड़ा ही गर्व का विषय है कि हमारे बीच एक ऐसा नेता हुआ है जो बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष की कहानी पर आधारित प्रदर्शनी को जनता के बीच इसलिए लाया गया है ताकि हम उनके संर्घष से प्रेरणा ले सकें। महापौर राम तीर्थ सिंघल ने कहा कि देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिस पर जनता को गर्व है। जिसने कई एतिहासिक निर्णय लिए हैं। अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ा ही गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित घटनाओं को जनता के बीच प्रदर्शनी के माध्यम से देख रहे हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता सीख हासिल कर करेंगे। प्रदर्शनी का आयोजन व संयोजक जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे व जिला मंत्री परमजीत सिंह मन्नी द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल, जयदेव पुरोहित, जगदीश साहू, सुमन पुरोहित, नंदकिशोर, अमित श्रीवास्तव, संजय आनंद, अमित सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।