फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीते रोज उरई के एक ढाबे के पास झुलसी हुई मिली युवती महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती ने तीन महीने पहले दूसरे धर्म के युवक से शादी की थी। उसने पति पर जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूंछ थाना इलाके के ग्राम सेसा की युवती उमा (23) ने तीन महीने पहले उरई के बजरिया निवासी आरिफ से शादी की थी। हालांकि, परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन, मंगलवार को युवती उरई के एक ढाबे के पास झुलसी हुई अवस्था में मिली थी। उसने पति पर जलाने का आरोप लगाया था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए उरई के जिला अस्पताल में ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वो ज्यादा बोल भी नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें