फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 और 18 अगस्त को प्रवक्ता संवर्ग की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा 17 और 18 अगस्त को महानगर के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली की सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह और दूसरी पाली की दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों का फिर से सत्यापन करें। साथ ही परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा, विद्युत व्यवस्था के अलावा पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था करने को कहा गया। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की दूरी के अंदर धरना प्रदर्शन, जुलूस, जनसभा नहीं होगी। लाउडस्पीकर का प्रयोग बिना अनुमति नहीं किया जाएगा। साथ ही साथ फोटो स्टेट मशीन की दुकान परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की दूरी पर बंद रखी जाएगी। डीएम ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर झांसी में धारा-144 प्रभावी रहेगी। डीआईओएस कोमल सिंह यादव ने बताया 17 अगस्त को पांच परीक्षा केंद्रों पर 1515 विद्यार्थी प्रथम पाली में परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में दो केंद्रों पर परीक्षा होगी, इसमें 742 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 18 अगस्त को होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिसमें 1059 परीक्षार्थी भाग लेंगे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 864 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा में 4170 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें