फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सोरेन बोले- कोरोना में हम ही मरीज और डॉक्टर भी हम, रहें सावधान

Fri, 13 Aug 2021 07:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची

सार

  •  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के प्रमुख संपादकों और पत्रकारों के साथ अपने आवास पर मुलाकात की
  • मीडिया और सरकार के बीच ब्रिज बनाने की बात सीएम ने मीटिंग में कही
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से कोरोना को लेकर खास सावधानी बरतने को कहा है। सीएम सोरेन ने कहा कि कोविड की विभीषिका में हम स्वयं डॉक्टर हैं और हम ही मरीज भी हैं। ऐसे में यदि जनता कोविड से बचाव की तय मानक प्रक्रियाओं का पालन करे तो आगे किसी भी और लहर से बचा जा सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य के प्रमुख संपादकों और पत्रकारों के साथ अपने आवास पर मुलाकात में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से उपजे हालात के कारण हमारी आपस में मुलाकात नहीं हो पा रही थी। अब हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से परिस्थितियां सामान्य होने लगी हैं तो मीडिया और सरकार के बीच ब्रिज बनाने के लिए इस तरह की मुलाकातें सार्थक सिद्ध होंगी। 

सीएम ने कहा कि कोरोना में टीकाकरण और कोविड की तय मानक प्रक्रियाओं का पालन ही बचाव का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। ये दोनों चीजें करना खुद जनता के हाथ में है। इसीलिए हमारा मानना है कि कोविड महामारी के मामले में हम खुद डॉक्टर हैं और मरीज भी हम ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें