फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की महिला मुक्केबाजी टीम का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गाजियाबाद में 13 और 14 अक्तूबर को आयोजित होने वाली 18वीं सीनियर महिला मुक्केबाजी में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में महिला मुक्केबाजों का ट्रायल किया गया। जिसमें सात खिलाड़ियों का चयन कर झांसी की टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के हिसार में 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गाजियाबाद में मुक्केबाजों को ट्र्रायल किया जाएगा। जिसमें देश भर के मुक्केबाजों को जमावड़ा होगा। ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाजों को राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शामिल किया जाएगा। जिसके लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ट्रायल कर झांसी की मुक्केबाजी टीम का चयन किया गया है। मुक्केबाजी टीम में निदा खान, रिंकी किशोर, निशि शुक्ला, श्वेता पाल, मनीषा साहू, आराधना पटेल, इमरोज खान का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष रोहित पांडेय व सचिव अब्दुल हमीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें