फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की टीम में शामिल होकर परचम लहराने को बेताब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश की टीम के चयन के लिए मेेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रदेश के शहरों की 25 महिला हॉकी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। ट्रायल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने पर 18 खिलाड़ियों का चयन कर यूपी टीम में शामिल किया जाएगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों द्वारा मैदान पर खूब पसीना बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 से 30 अक्तूबर तक सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में देश भर के 29 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उत्तर प्रदेश की टीम के चयन के लिए स्टेडियम में कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में महिला हॉकी खिलाड़ियों द्वारा फिजीकल, सामान्य व स्किल प्रैक्टिस की जा रहा है। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा सुबह से लेकर शाम तक अभ्यास किया जा रहा है। प्रदेश की टीम में शामिल होने के लिए महिला हॉकी खिलाड़ियों द्वारा किसी भी तरह की कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हूं। 12 से अधिक नेशनल खेल चुकी हूं। प्रदेश की टीम में शामिल होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाना चाहती हूं।
कोमल साहनी, गोरखपुर
रेलवे में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्य कर रहीं हूं। राष्ट्रीय और स्टेट स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं।
दीपिका सिंह, मऊ
दस से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हूं। प्रदेश की टीम में शामिल होकर उत्तर प्रदेश टीम का परचम लहराना ही मुख्य उद्देश्य है।
ऋतु सिंह, सहारनपुर
कोरोना संक्रमण का असर खिलाड़ियों के खेल पर पड़ा था। लेकिन संक्रमण की रफ्तार कम होते ही खिलाड़ियों ने खूब अभ्यास पर खेल को निखारा है।
संगीता गौड़, मऊ
दस राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हूं। प्रदेश की टीम में शामिल होकर प्रदेश की टीम को ट्रॉफी व सभी खिलाड़ियों को मेडल दिलाना चाहती हूं।
श्रेया सिंह, वाराणसी
सालों से हॉकी खेल रहे हैं। हॉकी के कई छोटे और बड़े आयोजनों में भाग ले चुके हैं। लेकिन अब प्रदेश की टीम में शामिल होने लिए खूब अभ्यास कर रहे हैं।
हेमा नवेत, इलाहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें