फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, मोंठ रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज पर हुआ हादसा

Sat, 31 Jan 2026 03:34 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह ने बताया कि हादसा देर रात रेल ओवरब्रिज पर हुआ है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मरने वाले आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को मोंठ ट्रामा सेंटर भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी है।
विज्ञापन



समथर थाना क्षेत्र के गांव बेलमा निवासी रमाकांत राजपूत (22) पुत्र जसवंत सिंह पास के गांव बरनाय में रहने वाले संदीप (23) पुत्र मंटोले राजपूत के साथ बाइक से बेलमा जा रहे थे। दोनों जब मोंठ स्टेशन के ओवरब्रिज से निकल रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। मोंठ थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह ने बताया कि हादसा देर रात रेल ओवरब्रिज पर हुआ है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मरने वाले आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें