फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महोबा की घटना पर बोले स्वतंत्र देव- सड़क की जगह सर्किट हाउस में मिल लेते विधायक

Sat, 31 Jan 2026 01:09 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जलशक्ति मंत्री बोले कि शुक्रवार को वह जल अर्पण अभियान के तहत महोबा गए थे। यहां गांव वालों से पूछा कि कोई समस्या हो तो बताओ। ग्रामीणों ने कहा कि कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत से हुई कहासुनी के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने झांसी में मीडिया से बातचीत में कहा कि सड़क की जगह सर्किट हाउस या गेस्ट हाउस में विधायक मिल लेते। कोई समस्या थी तो लखनऊ में बता देते मैं तुरंत समाधान करा देता। विधायक का काम भी जनता की सेवा करना है, इसलिए लोगों को लेकर हमारे पास आए थे। मंत्री के पास नहीं जाएंगे, तो किसके पास जाएंगे। जितना शोर मचा है, उसमें कुछ नहीं है।
विज्ञापन


मंत्री बोले- ग्रामीणों ने नहीं बताई थी कोई समस्या
जलशक्ति मंत्री बोले कि शुक्रवार को वह जल अर्पण अभियान के तहत महोबा गए थे। यहां गांव वालों से पूछा कि कोई समस्या हो तो बताओ। ग्रामीणों ने कहा कि कोई समस्या नहीं है। बोले कि महोबा में सड़कों समेत सभी काम हुए हैं। अधिकारियों, प्रधान और सचिव से भी सर्वे कराया है कि सूचित करो, कहां समस्या है। इसके बाद मरम्मत के भी काम हुए हैं। लीकेज समेत अन्य बचे काम चलते रहेंगे। मंत्री ने कहा कि चरखारी विधायक जनता का काम लेकर हमारे बीच आए थे। आश्वस्त किया कि सभी मिलकर समस्या का समाधान करेंगे। हालांकि, विधायक रोड की जगह सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस में मिल लेते। फिर सर्किट हाउस में अधिकारियों को बिठाकर प्रधानों की बात सुनने के लिए कहा गया।


विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-पहले बुंदेलखंड में ट्रेन से आता था पानी
जलशक्ति मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बुंदेलखंड में पहले जहां ट्रेन से पानी आता था, आज नल से पानी पहुंच रहा है। 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बुंदेलखंड का भूजल स्तर सुधर रहा है। टेल तक पानी पहुंच रहा है। केन-बेतवा परियोजना पूरी होने के बाद घर-घर तक पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांसी सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते स्वतंत्र देव...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें