फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतगंज की तर्ज पर एक रंग में होगा मुख्य बााजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लखनऊ के हजरतगंज की तरह शहर का मुख्य बाजार भी एक रंग में सजेगा। नियमावली में संशोधन करके शासन ने जेडीए को इसका जिम्मा सौंपा है। अब प्रमुख बाजारों में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठानों के बाहरी रंग न सिर्फ एक समान होंगे बल्कि साइन बोर्ड भी एक तरीके के लगेंगे।
विज्ञापन

शहर को सुंदर बनाने केलिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने रंग योजना तय की है। इसके मुताबिक शहर के मुख्य बाजार के सभी प्रतिष्ठान एवं दुकानों के अगले हिस्से एक समान रंग में रहेेंगे। लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सफल प्रयोग के बाद इसे दूसरे शहरों में भी लागू किया गया। अब झांसी में भी इसी योजना के मुताबिक काम कराया जाएगा। शहरी नियोजन विभाग ने पिछले दिनों इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इसके मुताबिक अब व्यावसायिक इलाकों में स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठानों के अगले हिस्से के न सिर्फ रंग एक समान होंगे बल्कि बाहर लगाए जाने वाले साइनबोर्ड भी एक समान होंगे। कोई भी कंपनी अथवा प्रतिष्ठान अपने रंग-बिरंगे साइनबोर्ड नहीं लगा सकेगा। अनुरक्षण एवं मरम्मत उपविधि-2021 के मुताबिक रंग निर्धारण का काम जेडीए करेगा। रंग निर्धारण के बाद प्राधिकरण इसकी दरें तय करके यह काम कराएगा। शासन ने नो प्राफिट, नो लास के आधार पर इसे कराने को कहा है। भुगतान न करने वालों से प्राधिकरण भू-राजस्व के तौर पर बकाए की वसूली कर सकेगा। इस काम के लिए अधिकतम छह माह का समय दिया गया है। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित के मुताबिक इसे उपविधि को सबसे पहले बोर्ड की बैठक में पेश किया जाएगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। उनका कहना है सबसे पहले मुख्य बाजार को एक रंग में किया जाएगा। रंग का चयन मंजूरी के बाद किया जाएगा।
नजर नहीं आएंगे रंग-बिरंगे साइन बोर्ड
बाजार में रंग संयोजन एक होने के बाद दुकानों के बाहर नजर आने वाले रंग-बिरंगे साइन बोर्ड भी खत्म हो जाएंगे। इनको भी एक रंग एवं साइज का लगवाना होगा। बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं लगेंगे। रंग संयोजन के मुताबिक इनको सफेद-काला अथवा लाल रंग में रंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें