झांसी। प्रधानमंत्री के दौरे के चार दिन पहले सोमवार को झांसी के किले को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। चारों और कड़ा पहरा बैठा दिया गया और आवागमन पर रोक लगा दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को झांसी आ रहे हैं। यहां वे किले में भी जाएंगे। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो किले में जाएंगे। इसे लेकर पिछले एक माह से युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं। किले की रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम कर लिया गया है। अंदर नई सड़कें डाली गईं हैं। अंतिम दौर का काम अब भी जारी है। सोमवार से मिले में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। मिनर्वा और संग्रहालय की ओर से जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया। केवल किले में काम कर रहे कर्मचारियों को ही भीतर जाने की अनुमति रही। किले का चप्पा-चप्पा कड़े सुरक्षा घेरे में रहा।