फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के आसमान पर दिन भर मंडराते रहे एयरफोर्स के फाइटर जेट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को झांसी के आसमान पर दिन भर एयरफोर्स के फाइटर जेट मिराज, सुखोई और मिग-21 मंडराते रहे। ग्वालियर से उड़ान भरकर झांसी पहुंचे ये विमान 17 नवंबर को होने वाले सेना के प्रदर्शन की रिहर्सल करते रहे। बेहद कम ऊंचाई पर इन विमानों को उड़ते हुए देखकर लोग रोमांचित रहे।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सेना के राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व के तहत लक्ष्मी व्यायाम मंदिर (एलवीएम) में 17 नवंबर (बुधवार) को आर्मी, वायुसेना, बीएसएफ और डीआरडीओ के जवान अपना-अपना कौशल दिखाएंगे। सेना की ओर से इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को एलवीएम के ग्राउंड में दिन भर आयोजन के लिए सेना की ओर से अभ्यास किया जाता रहा। इसी के तहत फाइटर जेट मिराज, सुखोई और मिग-21 विमानों के जत्थे ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरकर झांसी पहुंचे। यहां ये बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए नजर आए और वापस ग्वालियर की ओर लौट गए। इस दरम्यान इन हवाई जहाजों ने कई-कई चक्कर काटे।
जवानों ने की स्काईडाइविंग, हॉट एयर बैलून उड़ाए
झांसी। फाइटर जेट विमानों के अलावा सोमवार को झांसी के आसमान पर दोपहर में सेना के जवान स्काईडाइविंग करते हुए नजर आए। जवान कैंट क्षेत्र से स्काइडाइविंग करते हुए एलवीएम ग्राउंड पर पहुंचे। कोई जवान अकेला उड़ता हुआ आ रहा था, तो कुछ जवान तीन-तीन की संख्या में एक साथ थे। आसमान में ये तिरंगे की रंगत बिखेरते हुए आ रहे थे। इसके अलावा हॉट एयर बैलून में सवार होकर जवान एलवीएम ग्राउंड से आसमान में पहुंचे। घंटों आकाश में रहने के बाद वे उतर आए। ये सभी प्रदर्शन 17 नवंबर को आयोजित सेना के कार्यक्रम में देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें