एसपी सिटी के मुताबिक सलीम के ऊपर विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। फिरोज के ऊपर भी 27 मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश में नाकेबंदी की गई है। पुलिस के मुताबिक सलीम ने ही कुछ दिनों पहले सीपरी बाजार इलाके में महिला की चेन छीनने समेत कई वारदातों को अंजाम दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
झांसी में गुरुवार देर-रात सीपरी बाजार पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक सीपरी बाजार के शिवानी तिराहे के पास देर-रात दो बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उनको घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
बचाव में पुलिस टीम ने भी गोलियां दागी। पुलिस की ओर से दागी गई एक गोली एक बदमाश के पांव में लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश मौका देखकर वहां से भाग गया। पुलिस घायल बदमाश को पकड़कर अस्पताल ले गई।
पूछताछ में उसने अपना नाम सलीम पुत्र अब्दुल निवासी सागर मध्य प्रदेश बताया, जबकि फरार होने वाले बदमाश का नाम फिरोज है। एसपी सिटी के मुताबिक सलीम के ऊपर विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। फिरोज के ऊपर भी 27 मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश में नाकेबंदी की गई है। पुलिस के मुताबिक सलीम ने ही कुछ दिनों पहले सीपरी बाजार इलाके में महिला की चेन छीनने समेत कई वारदातों को अंजाम दिया है।