उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉम की आहट के बीच एक बार फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। झांसी जिले में भी लंबे समय बाद कोरोना के दो केस सामने आए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
झांसी पर फिर से कोरोना का हमला हो गया है। जेल में बंद एक कैदी समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक मरीज जांच कराने के बाद भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रान के बीच झांसी में लगभग एक महीने बाद फिर से कोरोना के मरीज मिल गए हैं। खास बात ये है कि जेल में एक कैदी भी संक्रमित हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, मोंठ का रहने वाला एक युवक भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। वो नंदनपुरा में रहने वाले दोस्त के साथ राजघाट सीएचसी में जांच कराने गया था। वहां एंटीजन किट से जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जैसे ही युवक को रिपोर्ट की जानकारी हुई, वो मौके से फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू करा दी है। साथ ही दोस्त को भी बैठा लिया गया है।